किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस उतरी सड़क पर

गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता गा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 10:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 10:23 PM (IST)
किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस उतरी सड़क पर
किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस उतरी सड़क पर

गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ता गांधी मैदान गेट संख्या-5 के समीप धरना पर बैठ गए। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने की। पार्टी नेताओं ने किसानों की समस्याओं के निदान के लिए राज्यपाल के नाम से संबोधित एक स्मार पत्र वरीय समाहत्र्ता राजकुमार सिन्हा को सौंपा। पूर्व मंत्री सह विधायक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या जैसे वर्ष 2014 में थी, वैसे ही बरकरार है। आने वाले लोकसभा चुनाव में किसान मोदी सरकार को सबक सिखाएंगे। जिला प्रभारी आजमी बारी छत्रपति यादव ने फसल बीमा लागू करने और नलकूप, आहर-पईन के जीर्णोद्धार की मांग की। नेताओं ने यूपीए की सरकार ने किसानों के 12 हजार करोड़ रुपये ऋण माफ किए थे। आज गेहूं की खरीदारी के लिए कीमत तय नहीं की जा रही है। पार्टी की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में 30 बिंदुओं पर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। युगल किशोर सिंह, धर्मेन्द्र निराला, शशि किशोर शिशु, रजनीश कुमार, प्रो.विजय कुमार मिठु, सुमंत कुमार, मुन्नी देवी, विमला देवी, आशा देवी, नंदू पासवान, रणजीत कुमार सिंह, विद्या शर्मा व शिव शंकर प्रसाद आदि ने भी लोगों को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी