Aurangabad: प्रेमी ने फोन कर रात में मिलने के लिए बुलाया, फिर दोस्‍तों संग मिलकर किया गंदा काम

औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ि‍ता ने अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्‍तों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:57 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:57 AM (IST)
Aurangabad: प्रेमी ने फोन कर रात में मिलने के लिए बुलाया, फिर दोस्‍तों संग मिलकर किया गंदा काम
युवती को बुलाकर प्रेमी व दोस्‍तों ने किया कुकृत्‍य। प्रतीकात्‍मक फोटो

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया और उसकी अस्‍मत लूटी। इतना ही नहीं अपने दोस्‍तों से भी कुकृत्‍य कराया। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित प्रेमी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में विशाल समेत कुल चार आरेापित किए गए हैं। उनमें से तीन फरार हैं। पु‍लिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि युवक ने कहा है कि उसपर लगाए गए आरोप झूठे हैं। वह किसी भी जांच को तैयार है। महिला थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

पहले से थे आरोपित युवक से संबंध 

घटना गुरुवार की है। बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए युवक से इस नाबालिग लड़की के पहले से संबंध थे। उसने आरोप लगाया है कि गुरुवार रात विशाल ने उसे फोन किया। घर के बाहर खेत की ओर बुलाया। वहां उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अरविंद सिंह, सुजीत कुमार और गोठिला विश्‍वकर्मा ने भी बारी-बारी से उसके साथ दुष्‍कर्म किया। शुक्रवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पीड़‍ित लड़की को सवजनों के साथ महिला थाने भेज दिया गया। वहां युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई।  महिला थानाध्‍यक्ष उपासना सिंह ने बताया कि एक आरोपित विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। विशाल समेत चार को अभियुक्‍त बनाया गया है। ये सभी देव थाना क्षेत्र के जम्‍हरिया गांव के हैं। 

एसपी ने कहा-प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला 

इधर एसपी सुधीर कुमार पोरिका का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अन्‍य को भी जल्‍द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं आरोपित किए गए विशाल कुमार का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है। कभी भी उस युवती से उसके संपर्क नहीं रहे। वह मेडिकल जांच को भी तैयार है।  

chat bot
आपका साथी