गया के होटल में नोएडा के युवक की संदेहास्पद मौत, चार दिनों से होटल में थे

नोएडा के रहने वाले प्रमोद कुमार सिंह की गया के एक होटल में मौत हो गई है। पिछले 4 दिनों से होटल का कमरा बंद था होटल के संचालक ने बोधगया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो प्रमोद कुमार बेड पर पड़े हुए थे।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Thu, 13 Jan 2022 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jan 2022 06:39 PM (IST)
गया के होटल में नोएडा के युवक की संदेहास्पद मौत, चार दिनों से होटल में थे
गया के होटल में नोयडा के युवक की तस्वीर

 गया, जागरण संवाददाता। बोधगया के लुंबनी होटल में नोएडा के रहने वाले प्रमोद कुमार सिंह की संदेहास्पद मौत हुई है। वे पिछले चार दिनों से नोएडा से यहां आए हुए थे। कमरा बंद रहने की जानकारी होटल संचालक ने बोधगया थाना की पुलिस को दी है। गुरुवार को थाना की पुलिस होटल पहुंची। जहां होटल का कमरा नंबर-107 के दरवाजा को खोला गया। दरवाजा खोलने पर प्रमोद कुमार सिंह बेड पर पड़े हुए थे। उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक गाय घाट बलिया उतर प्रदेश के रहने वाले हैं। लेकिन यह पता होटल में अंकित कराया गया है, उसमें  नोएडा लिखा हुआ है। बोधगया में मृतक के भाई का ससुराल है। 

ससुराल वालों ने हीं हाेटल में कमरा बुक कराया था। पिछले 9 जनवरी से लुंबनी होटल में रह रहे थे। मामला संदेहास्पद लग रहा है।थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को दी। वरीय अधिकारी के आदेश पर पटना से एफएसएल की टीम बुलाई गई है। फिलहाल शव होटल के कमरा में ही पड़ा हुआ है। पटना से टीम आने के बाद जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी