Bihar Weather Report: मौसम में बदलाव, गया में आज महसूस होगी गर्मी, 33 डिग्री तक जाएगा पारा

मौसम का मिजाज फिर बदल गया। गया जिले में आज गर्मी महसूस होगी। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 09:33 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 09:33 AM (IST)
Bihar Weather Report: मौसम में बदलाव, गया में आज महसूस होगी गर्मी, 33 डिग्री तक जाएगा पारा
आसमान में छाए रहेंगे बादल पर महसूस होगी गर्मी। सांकेतिक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, गया। मौसम ने एक बार फिर करवट ली। कुछ दिनों से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा था। ऐसा माना जा रहा था कि लगातार हो रही बारिश के कारण ठंड बढ़ सकती है। दशहरा से पहले लोग स्‍वेटर-जैकेट पहनकर घर से निकलने लगेंगे। लेकिन, मौसम का मिजाज फिर बदल गया। गया जिले में आज गर्मी महसूस होगी। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

आज की सुबह के मौसम की बात करें तो बादलों के बीच धूप निकली हुई है। हवा शांत है। सुबह से ही लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। सुबह 8 बजे का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। जिले में इन दिनों दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में गर्मी तो देर रात के बीच हल्की ठंड महसूस होती है। रात्रि में ओष खूब गिर रहा है। धीरे-धीरे मौसम सर्दी की तरफ बढ़ता हुआ महसूस हो रहा है।

मौसम में अचानक बदलाव के कारण कई रोगों का खतरा बना रहा था। ठंड महसूस होने पर कुछ लोग सर्दी, बुखार, जुखाम की चपेट में आ गए थे। डॉक्‍टरों ने उन्‍हें ठंडे पदार्थो रहने की सलाह दी। कुछ लोगाें ने हल्‍का गरम पानी पीना शुरू कर दिया। अब एकाएक मौसम का पारा चढ़ गए। ऐसे में लोगों को फिर स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बरसात के बाद मौसम में गर्मी आने से चर्म रोग होने की आशंका बनी रहती है। मच्‍छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। टायफाइड, डेंगू आदि रोग होने का खतरा भी बना रहता है। डॉक्‍टरों की मानें तो इस मौसम में संतुलित आहार लेना सेहत के लिए फायदेमंद है। मांस-मछली अथवा बाहर की चीजें नहीं के बराबर खानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी