Bihar MLA श्रेयसी सिंह ने मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना, बोलीं- जीतने के लिए हारना भी जरूरी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रशासन और रोहतास जिला एथलेटिक संघ द्वारा आयोजित मिनी मैराथन दौड़ को जम्हार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से अंतरराष्ट्रीय शूटर व विधायक श्रेयसी सिंह ने सोमवार को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 02:13 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 02:13 PM (IST)
Bihar MLA श्रेयसी सिंह ने मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना, बोलीं- जीतने के लिए हारना भी जरूरी
मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा रवाना करतीं श्रेयसी सिंह। जागरण।

संवाद सहयोगी, डेहरी ऑनसोन (सासाराम)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रशासन और रोहतास जिला एथलेटिक संघ द्वारा आयोजित मिनी मैराथन दौड़ को जम्हार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से अंतरराष्ट्रीय शूटर व विधायक श्रेयसी सिंह ने सोमवार को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में श्रेयसी सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बिहार की बेटी का सादर प्रणाम कहते अपना संबोधन शुरू किया। तब परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी खेल में सहभागिता और हारना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब यह 2010 में राष्ट्रमंडल खेल में पांचवें स्थान पर आकर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में हार गई। लेकिन, लक्ष्‍य की प्राप्ति को प्रयास जारी रखा। राष्ट्रमंडल खेल 4 वर्षों बाद होता है।

उन्होंने कहा कि 2014 में निशानेबाजी में उन्हें रजत पदक पाकर संतोष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जीत दर्ज कराने के लिए प्रयास और अभ्यास जारी रहा। सन 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में पहला स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रमंडल खेल में निशानेबाजी में पहला स्थान पाने वाली विश्व की पहला महिला खिलाड़ी होने का भी गौरव प्राप्त किया। उन्होंने मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने श्रेयसी सिंह को बुके देकर सम्मानित किया। वहीं डीएफओ प्रद्युमन गौरव ने राज्यसभा सांसद और गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर डीडीसी सुरेंद्र कुमार, प्रशिक्षु आइएएस नवीन कुमार, डेहरी एसडीएम सुनील कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार और खेल पदाधिकारी संजय कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी