बुद्धभूमि पर सामान्य श्रद्धालु बनी राजकुमारी

बौद्ध परिपथ परिभ्रमण पर आई भूटान की राजकुमारी देछेन वांगमो वांगचुक 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इन दिनों बोधगया प्रवास पर हैं। शनिवार को एक सामान्य बौद्ध श्रद्धालु की भांति एक फुटपाथ पर लगी दुकान पर फलों की खरीदारी की और महाबोधि मंदिर के लिए प्रस्थान की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 08:59 PM (IST)
बुद्धभूमि पर सामान्य श्रद्धालु बनी राजकुमारी
बुद्धभूमि पर सामान्य श्रद्धालु बनी राजकुमारी

बोधगया : बौद्ध परिपथ परिभ्रमण पर आई भूटान की राजकुमारी देछेन वांगमो वांगचुक 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इन दिनों बोधगया प्रवास पर हैं। शनिवार को एक सामान्य बौद्ध श्रद्धालु की भांति एक फुटपाथ पर लगी दुकान पर फलों की खरीदारी की और महाबोधि मंदिर के लिए प्रस्थान की। हालांकि, फल खरीदारी के दौरान उनके इर्दगिर्द सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। सुरक्षा घेरे के बीच फल बाजार में फलों की खरीदारी कर रही राजकुमारी पर सभी की निगाहें टिकी थीं। रविवार को वे स्वदेश लौट जाएंगी। राजकुमारी गत 6 जनवरी को निजी दौरे के तहत बोधगया पहुंची थी। उसके बाद 7 से 16 जनवरी तक बौद्ध परिपथ का परिभ्रमण कर 17 जनवरी को पुन: बोधगया लौटीं। शुक्रवार को विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर में उन्होंने प्रतिनिधिमंडल सदस्यों के साथ भगवान बुद्ध को नमन किया।

chat bot
आपका साथी