Bihar Crime: बिहार- झारखंड के करीब 61 नक्सल कांडों में शामिल रहा 18 लाख इनामी विनय के साथ दो अन्य गए जेल

औरंगाबाद और झारखंड के पलामू जिला पुलिस व कोबरा और सीआरीएफ की संयुक्त छापेमारी टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया भाकपा माओवादी संगठन का कुख्यात नक्सली विनय यादव औरंगाबाद और गया जिला के अलावा झारखंड के पलामू जिले के करीब 61 से अधिक नक्सल कांडों में शामिल रहा है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 02:44 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 02:44 PM (IST)
Bihar Crime: बिहार- झारखंड के करीब 61 नक्सल कांडों में शामिल रहा 18 लाख इनामी विनय के साथ दो अन्य गए जेल
औरंगाबाद के जंगल में नक्सलियों की सांकेतिक तस्वीर

 जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : औरंगाबाद और झारखंड के पलामू जिला पुलिस व कोबरा और सीआरीएफ की संयुक्त छापेमारी टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया भाकपा माओवादी संगठन का कुख्यात नक्सली विनय यादव औरंगाबाद और गया जिला के अलावा झारखंड के पलामू जिले के करीब 61 से अधिक नक्सल कांडों में शामिल रहा है। हालांकि यह झारखंड के चतरा जिले के भी नक्सल कांडों में शामिल रहा है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र और पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संयुक्त रुप से प्रेसवार्ता कर बताया कि विनय पर बिहार सरकार तीन लाख और झारखंड सरकार ने 15 लाख इनाम घोषित कर रखा था।

यह औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के 21, सलैया थाना क्षेत्र के एक, देव थाना क्षेत्र के 15, ढिबरा थाना क्षेत्र के 10 नक्सली कांडों में आरोपित है। गया के बांकेबाजार, बाराचट्टी समेत अन्य थाना क्षेत्रों के नक्सल कांडों में शामिल रहा है। वर्ष 2016 में गया के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के सोनदाहा डुमरीनाला जंगल में जिला पुलिस और कोबरा के सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की हुई मुठभेड़ के दौरान किए गए आइईडी ब्लास्ट में कोबरा के 10 जनवानों की बलिदानी और एक दर्जन से अधिक जवानों के घायल होने की घटना में शामिल रहा है।

सात से अधिक नक्सल कांडों में रहा है शामिल

पलामू एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया विनय पलामू के पाटन, छतरपुर, हरिहरगंज, विश्रामपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों के सात से अधिक नक्सल कांडों में शामिल रहा है। यह संगठन का रीजनल कमेटी सदस्य था। केंद्रीय कमेटी सदस्य संदीप यादव की मौत के बाद संगठन को यही चला रहा था। नक्सलियों का थिंक टैंक था। बताया कि झारखंड सरकार और पलामू पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च आपरेशन को देखकर वह पलामू जिला को छोड़कर औरंगाबाद और गया जिला के क्षेत्र की जंगल में अपना शरण ले रखा था।

विनय के साथ दो और नक्सलियों को भेजा गया जेल

गिरफ्तार कुख्यात नक्सली विनय के साथ अमरेंद्र पासवान और इदरिश अंसारी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट से तीनों नक्सलियों को जेल भेज दिया गया है। विनय अंबा थाना क्षेत्र के देउरा गांव का निवासी है। जबकि अमरेंद्र दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर और इदरिश अंबा थाना क्षेत्र के भलुआड़ी खुर्द गांव का निवासी है। पुलिस ने अमरेंद्र और इदरिश नक्सलियों को सहयोगी और आश्रयदाता बताया है।

chat bot
आपका साथी