Aurangabad Accident: ओबरा में सगे भाइयों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से जख्‍मी

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों को लहूलुहान हालत में अस्‍पताल लेकर जाया गया जहां एक की मौत हो गई। घटना अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग ओवर ब्रिज पर की है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 09:43 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 09:43 AM (IST)
Aurangabad Accident: ओबरा में सगे भाइयों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से जख्‍मी
सड़क दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा घायल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों को लहूलुहान हालत में अस्‍पताल लेकर जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। घटना अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग ओवर ब्रिज पर की है। मृतक ओबरा थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी रामेश्वर मेहता के 32 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार बताया जाता है।

घटना के बारे में मिली जानकारी कि शुक्रवार की देर शाम मृतक अपने भाई सब शत्रुघ्न कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर जम्होर से अपने गांव अमरपुरा जा रहा था। इसी क्रम में रेलवे ओवर ब्रिज पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें धनंजय कुमार की जान चली गई। वहीं जख्मी शत्रुघन कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। स्‍वजनों ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे तीन मासूम बच्चे छोड़ गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी