रांची से लाई जा रही शराब के साथ पांच गिरफ्तार

संवाद सूत्र, मोहनपुर (गया) : रांची से लाई जा रही शराब के साथ पुलिस ने शनिवार की सुबह पांच लोगों को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 10:18 PM (IST)
रांची से लाई जा रही शराब के साथ पांच गिरफ्तार
रांची से लाई जा रही शराब के साथ पांच गिरफ्तार

संवाद सूत्र, मोहनपुर (गया) : रांची से लाई जा रही शराब के साथ पुलिस ने शनिवार की सुबह पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी झारखंड के हैं।

यह कार्रवाई तिवारीचक मोड़ के पास हुई। मसालेदार देशी पाउच से लदे सूमो गोल्ड एवं मारूति वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस को देख दोनों चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों से 11 बोरा में रहे 2280 पीस मसालेदार देशी पाउच के अलावा धंधेबाजों के पास रहे तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शराब राची से लाई जा रही थी, जिसे बिहारशरीफ और पटना पहुंचाना था। गिरफ्तार धंधेबाज विक्की कुमार, विशाल कुमार, अविनाश कुमार धुर्वा राची का रहने वाला है। हलमता हुसैन धनबाद के बैंक मोड़ का व दीपक कुमार हजारीबाग का रहनेवाला है।

chat bot
आपका साथी