जलापूर्ति केंद्र से मिलेगा 1000 से अधिक घरों को पानी

संवाद सूत्र, मानपुर : वार्ड संख्या 51 में जलापूर्ति केंद्र का निर्माण काफी तीव्र गति से हो रहा है। य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:19 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:19 PM (IST)
जलापूर्ति केंद्र से मिलेगा 1000 से अधिक घरों को पानी
जलापूर्ति केंद्र से मिलेगा 1000 से अधिक घरों को पानी

संवाद सूत्र, मानपुर : वार्ड संख्या 51 में जलापूर्ति केंद्र का निर्माण काफी तीव्र गति से हो रहा है। यह एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा। विजयदशमी के दिन से एक हजार से अधिक लोगों के घर में नल का जल मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए केंद्र में 50 एचपी का मोटर लगाया गया। इसे संचालित करने के लिए 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। वार्ड के तमाम मोहल्ले में 6 एवं 4 इंच की पाईप बिछाई गई। प्रत्येक लोग आवश्कता अनुसार अपने-अपने घर में नल लगा रहे हैं।

दिन में तीन बार मिलेगा पानी

जलापूर्ति केंद्र में लगे मोटर को चलाकर सभी के घर में नल के माध्यम से सुबह, दोपहर एवं शाम में पानी की सप्लाई की जाएगी। इसकी देखरेख के लिए दो कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

-------------

जलापूर्ति केंद्र बनने से

मोहल्ला वासी प्रसन्न

बिनेश कुमार, सनोज कुमार, मिथुन कुमार, विनोद कुमार, गौतम कुमार आदि का कहना है कि वार्ड 51 की मुख्य समस्या पेयजल थी। इसका समाधान जलापूर्ति केंद्र बनने के बाद हो जाएगा। अब यहां पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। इससे यहां के लोग काफी प्रसन्न हैं।

----------

क्या कहते पार्षद

मनोज कुमार का कहना है कि दशहरा से मोहल्ला के सभी घर में नल का जल मिलना शुरू हो जाएगा। जिस घर में पानी की किल्लत होगी उसका समाधान तत्काल करने की व्यवस्था की जाएगी।

chat bot
आपका साथी