डिवाइडर पर लगे साइनबोर्ड के कारण हो रही दुर्घटना

गया। फोरलेन पर बने डिवाइडर पर साइनबोर्ड लगाकर दुर्घटनाओं का आमंत्रण दिया जा रहा है। डिवाइडर पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Apr 2018 12:02 AM (IST) Updated:Sat, 28 Apr 2018 12:02 AM (IST)
डिवाइडर पर लगे साइनबोर्ड के कारण हो रही दुर्घटना
डिवाइडर पर लगे साइनबोर्ड के कारण हो रही दुर्घटना

गया। फोरलेन पर बने डिवाइडर पर साइनबोर्ड लगाकर दुर्घटनाओं का आमंत्रण दिया जा रहा है।

डिवाइडर पर बोर्ड लगाना अवैध है, पर पूरे एनएच पर यह जहां-तहां लगा हुआ है। यहां तक कि जहां कट है, वहां भी। इसके कारण टर्न लेते समय सामने से आ रहे वाहनों पर चालक की नजर पड़ती है और दुर्घटना हो जाती है। डिवाइडर पर फूल के पौधे लगाए गए थे, कुछ समय तक तो उसकी देखभाल होत रही। बाद में उसे यूं ही छोड़ दिया गया, जिससे वे सूख गए। इसकी जगह प्रचार वाले बोर्ड ने ले ली। क्रॉसिंग वाली जगहों पर फोरलेन बनने के बाद संबंधित प्रतीक चिह्न लगाए गए, जो अब अस्तित्व में नहीं है। प्रचार वाले साइनबोर्ड के कारण सड़क पार करते वक्त लोग सामने से आ रहे वाहनों को नहीं देख पाते हैं। यही कारण है कि डिवाइडर के पास अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। यहां रोड क्रासिंग के लिए रेडियम युक्त बोर्ड भी नहीं है, जिससे वाहन चालकों को दूर से ही यह पता चले कि यहां क्रासिंग है।

chat bot
आपका साथी