स्वच्छ भारत अभियान को गति दे रहे अधिकारी व जवान

गया। केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्यरत केन्द्रीय औद्योगिक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Mar 2018 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 10 Mar 2018 08:59 PM (IST)
स्वच्छ भारत अभियान को गति दे रहे अधिकारी व जवान
स्वच्छ भारत अभियान को गति दे रहे अधिकारी व जवान

गया। केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्यरत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान गति प्रदान कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम सीआईएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार गेट संख्या एक के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सहायक कमांडेंट एसके गौतम, इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार, सब इंस्पेक्टर मो. अमजद खान सहित 35 से अधिक जवानों ने हिस्सा लिया। सभी सड़कों की सफाई कर कचड़े का उठाव किया। उसके बाद कचड़े का निस्तारण उचित जगह पर ले जाकर किया गया।

chat bot
आपका साथी