एसएसबी कैंप में लगे 55 फलदार पौधे

गया। दैनिक जागरण के द्वारा बिहार मे चलाया गया एक करोड़ वृक्षारोपण के मुहिम को सफल बनाने पदाधिकारियों

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 09:58 PM (IST)
एसएसबी कैंप में लगे 55 फलदार पौधे

गया। दैनिक जागरण के द्वारा बिहार मे चलाया गया एक करोड़ वृक्षारोपण के मुहिम को सफल बनाने पदाधिकारियों का अहम भूमिका रहा है। शुक्रवार को जागरण के प्रेरणा से हीं पुन: दुबारा वृक्षारोपण का कार्य एस.एस.बी. कैम्प कोंच में किया गया। जिसमें 55 फलदार वृक्ष सहायक समादेष्टा प्रभाकर चतुर्वेदी व अन्य जवानों के द्वारा लगाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंच एस.एस.बी. कोंच में दैनिक जागरण के पहल पर विगत दो सप्ताह पूर्व भी वृक्षारोपण का कार्य किया गया था। पून: कैेम्प परिसर में हीं फलदार वृक्ष लगाया गया। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि दैनिक जागरण के द्वारा पूरा बिहार में एक करोड. लगाये जा रहे वृक्ष के साथ हीं हमलोग भी संकल्प लिया है कि अपने कैम्प परिसर को पेड.ों से पाट दिया जाएगा। जिससे उक्त स्थल का वातावरण काफी स्वच्छ हो सके। उक्त कार्यक्रम में एस.एस.बी. के सभी जवानों ने पूर्व में लगाये ये वृक्ष की निराई के साथ नये पौधा के लगाये जाने के लिए गडढे खोदते युद्ध स्तर पर देखे गये।

chat bot
आपका साथी