दो दिवसीय रामाश्रम सत्संग बोधगया में आज से

गया। रामाश्रम सत्संग मथुरा उप केंद्र गया का गुरू पूर्णिमा के पुनीत पर्व पर दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्स

By Edited By: Publish:Sun, 17 Jul 2016 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jul 2016 07:55 PM (IST)
दो दिवसीय रामाश्रम सत्संग बोधगया में आज से

गया। रामाश्रम सत्संग मथुरा उप केंद्र गया का गुरू पूर्णिमा के पुनीत पर्व पर दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग समारोह सोमवार से बोधगया के निगमा धर्मशाला में शुरू होगा। यह सत्संग मंगलवार को भी इसी स्थल पर जारी रहेगा। जारी निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि सोमवार को भजन, प्रवचन व ध्यान कार्यक्रम संध्या 7 बजे से शुरू होगा। जो रात्रि 9 बजे तक चलेगा। इसी तरह मंगलवार को भजन, प्रवचन व ध्यान कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से शुरू होगी। जो 11 बजे तक चलेगी। उसके बाद संध्या बेला में पुन: 9 बजे से 9 बजे तक यह कार्यक्रम संचालित होगा। आध्यात्मिक साधना होने के कारण इसमें सभी जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय को मानने वाले सम्मिलित हो सकते है। कार्यक्रम स्थल पर परमसंत समर्थ डा.चतुर्भुज सहाय जी महाराज व अन्य महापुरूषों द्वारा लिखित साहित्य उपलब्ध रहेगा। विशेष हिदायत दिया गया कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों व बीमारी व्यक्तियों को न लाए।

chat bot
आपका साथी