सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिन पर कार्यक्रम

गया, जागरण संवाददाता : आजाद हिंद फौज के संस्थापक महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन

By Edited By: Publish:Fri, 23 Jan 2015 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jan 2015 10:47 PM (IST)
सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिन पर कार्यक्रम

गया, जागरण संवाददाता : आजाद हिंद फौज के संस्थापक महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन शुक्रवार को पूरे उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। सुभाष इंटरनेशनल स्कूल में देश प्रेम दिवस के रूप में नेताजी की जयंती मनाई गई। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक उपेन्द्र कुमार ने बच्चों को नेताजी के जीवन व व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर उसे आत्मसात करने को प्रेरित किया। प्राचार्या संयोगिता कुमारी ने नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर सदैव आगे बढ़ते रहने की सीख बच्चों को दी। प्रगतिशील मगही समाज के तत्वावधान में आयोजित नेताजी जन्मोत्सव में सह-महासचिव राजेन्द्र प्रसाद ने देश को भ्रष्टाचार व शोषणमुक्त बनाने की अपील की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गया कालेज के सीवी रमण सभागार में नेताजी की जयंती सह प्रतिमा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डा. मंजू शर्मा ने नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि कालेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा. गिरिश शर्मा ने छात्रों का उत्साहव‌र्द्धन करते हुए कहा है कि आज ऐसे महान सपूत को आज के युवा पीढ़ी को याद करने की जरूरत है। सीनेट सदस्य डा. रूपेश कुमार, प्रो. अशोक कुमार सिंह, डा. सोनू अन्नपूर्णा आदि ने अपने अपने विचार रखे। मंच का संचालन अमन मिश्रा ने किया। अंत में नौ टापर छात्राओं को परिषद ने सम्मानित किया। एवाइएफ ने टिकारी रोड में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर फेडरेशन के नेता परवेज असद, रामजगन गिरि, विजय कुमार पान आदि उपस्थित थे। गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिरागुद्दीन रहमानी की अध्यक्षता में सुभाष जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद सिंह, रजनीश कुमार, संजय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रो. विजय कुमार मिठु, रामप्रमोद सिंह, बाबूलाल प्र. सिंह, आनंद गुप्ता आदि ने नेताजी की जयंती मनाते हुए रायकाशीनाथ मोड़ पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग की। लोको कालोनी पांचमुहानी पर स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर पार्षद विनोद कुमार मंडल, सुरेश प्रसाद सिन्हा, दिलीप कुमार मंडल, जयगोविंद शर्मा आदि ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिवसेना के जिला प्रमुख डा. विनोद कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अजय कुमार सेठ, बिगन प्रसाद, हरेन्द्र गिरि, सुधीर कुमार, देवकुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी