औरंगाबाद के मदनपुर के छकरबंदा जंगल से 1068 कारतूस बरामद, 14 नक्सलियों के खिलाफ मदनपुर थाना में प्राथमिकी

मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंदा जंगल के लडूइया और बांसडीह पहाड़ी पर नक्सलियों के बंकर से 1068 कारतूस बरामद किया गया है। बरामद कारतूस आधुनिक हथियार एसएलआर की है। टीम ने एसएलआर की 5 मैगजीन इंसास की 11 मैगजीन और 315 बोर रायफल की 23 मैगजीन बरामद की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2022 02:20 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2022 02:20 PM (IST)
औरंगाबाद के मदनपुर के छकरबंदा जंगल से 1068 कारतूस बरामद, 14 नक्सलियों के खिलाफ मदनपुर थाना में प्राथमिकी
औरंगाबाद में छकरबंदा के जंगल से कारतूस बरामद

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद: मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंदा जंगल के लडूइया और बांसडीह पहाड़ी पर नक्सलियों के बंकर से 1068 कारतूस बरामद किया गया है। बरामद कारतूस आधुनिक हथियार एसएलआर की है। नक्सल अभियान की टीम ने कारतूस के अलावा एस एल आर की 5 मैगजीन, इंसास की 11 मैगजीन और 315 बोर रायफल की 23 मैगजीन बरामद किया है। रायफल की 13 बोल्ट के अलावा 1500 केजी यूरिया, 1000 पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, अल्युमिनियम पाउडर 35 केजी, एक स्टील कांटेनर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। 

बंकर में छिपाकर रखे गए थे कारतूस

एसपी कांतेस कुमार मिश्र ने बताया कि छकरबंदा जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना पर जिला पुलिस के साथ कोबरा और एसएससबी के सुरक्षाबलो के द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को सर्च आपरेशन चलाया गया। सर्च आपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा बंकर में छिपाकर रखे गए कारतूस समेत अन्य सभी सामान को बरामद किया गया। सर्च आपरेशन को देख नक्सली भागने में सफल रहे। एस पी ने बताया कि सामानों की बरामदगी मामले में 14 नक्सलियों के खिलाफ मदनपुर थाना में प्राथमिकी की गई है।

chat bot
आपका साथी