पूर्वी चंपारण के बंजरिया में रास्ते के विवाद को लेकर महिला की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार

दो सगे भाइयों में ही रास्ता को लेकर चल रहा है विवाद। मृतका की पहचान ध्रुव भगत की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। इस घटना के आरोप में पुलिस ने लालबाबू भगत उसकी पत्नी तथा बेटा को गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 04 Oct 2022 12:41 PM (IST) Updated:Tue, 04 Oct 2022 12:41 PM (IST)
पूर्वी चंपारण के बंजरिया में रास्ते के विवाद को लेकर महिला की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार
सिर पर फरसा से वार करने से हुई घटना। प्रतीकात्मक फोटाे

मोतिहारी, जासं। बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां गांव स्थित कटहरिया टोला में मंगलवार को दो पक्षों के बीच रास्ता विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका ध्रुव भगत की पत्नी मालती देवी (48) बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सिर पर फरसा से वार कर दिया

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब दस बजे ध्रुव भगत अपने दरवाजे के सामने रास्ता भर रहे थे। पड़ोस के लालबाबू भगत ने उन्हें रास्ता भरने का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। बात इस कदर बिगड़ गई कि देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे, फरसा व तलवार आदि निकल गए। इस विवाद में घर की महिलाएं भी शामिल हो गईं। इसी क्रम में लालबाबू भगत ने फरसा से ध्रुव भगत की पत्नी के माथे पर वार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लालबाबू भगत, उसकी पत्नी तथा पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को थाना लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ध्रुव भगत व लालबाबू भगत आपस में सगे भाई बताए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी