पूर्वी चंपारण की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी विकासशील इंसान पार्टी

मोतिहारी । शहर के अगरवा स्थित एक आवासीय होटल के सभागार में विकासशील इंसान पार्टी की ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 10:21 PM (IST)
पूर्वी चंपारण की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी विकासशील इंसान पार्टी
पूर्वी चंपारण की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी विकासशील इंसान पार्टी

मोतिहारी । शहर के अगरवा स्थित एक आवासीय होटल के सभागार में विकासशील इंसान पार्टी की बैठक हुई। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष अशोक सहनी का पार्टी नेताओं ने फुल-माला व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश, जिला व प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने पार्टी नेताओं को पूर्वी चंपारण के सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से तैयारी करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पार्टी चंपारण में मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने का काम करेगी। वही जिलाध्यक्ष अशोक सहनी ने कहा कि पूर्वी चंपारण में पार्टी के संगठन को धारदार बनाते हुए सर्वाधिक युवाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। वही युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने कहा कि आगामी पांच जुलाई को फेसबुक पेज के माध्यम से पूरे प्रदेश के नेताओं से पार्टी के राष्ट्रय अध्यक्ष मुकेश सहनी वर्चुअल डिजिटल रैली करेंगे। इसकी सफलता को लेकर स्टार प्रचारकों को विभिन्न जिलों में तैयारी की कमान सौंपी गई है। मौके पर मोतीलाल सहनी, निर्माला सहनी, विपिन सहनी, संजय सहनी, ई. राहुल सहनी, मनोज कुमार सहनी, संतोष सहनी, राजेश कुमार, राजबली सहनी, चंदेश्वर सहनी, लालबाबू सहनी, प्रभा सहनी, सुरेंद्र सहनी सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी