दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

मोतिहारी। संग्रामपुर की पुलिस ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने पहुंचे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लोडेड देसी पिस्टल भी बरामद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Oct 2019 11:42 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 06:32 AM (IST)
दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार
दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

मोतिहारी। संग्रामपुर की पुलिस ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने पहुंचे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लोडेड देसी पिस्टल भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी दीपावली की रात में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। इस आलोक में जमादार आरएन सिंह व रामजी सिंह पुलिस बल के साथ मधुबनी बाजार की तरफ भेजा गया। पुलिस गश्ती टीम को देख मधुबनी बाजार व सुखल्हिया टोला रोड में दोनो अपराधी पुलिस गाड़ी देख भागने का प्रयास करने लगे कि पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए धर दबोचा। जब दोनों की जांच की गई तो उनके पास से लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया। पकड़े गए अपराधियो में एक तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी विष्णु राम का पुत्र जितेंद राम और दूसरा गोविदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव निवासी भिखर राम का पुत्र राजकुमार बताया गया है। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियो से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी