भारत विभाजन की विभीषिका मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : राधामोहन

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा कि भारत विभाजन की विभीषिका मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 01:10 AM (IST)
भारत विभाजन की विभीषिका मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : राधामोहन
भारत विभाजन की विभीषिका मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : राधामोहन

मोतिहारी । पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा कि भारत विभाजन की विभीषिका मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है। वे आजादी के 75वर्ष अमृत महोत्सव पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार की सुबह प्रभातफेरी में भाग लेने के बाद भारत-पाकिस्तान बंटवारे की बरसी की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसके पूर्व प्रभातफेरी शहर के नगर भवन मैदान से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पहुंची। प्रभातफेरी में पूरे उत्साह के साथ हजारों की संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। सांसद ने कहा कि 14 अगस्त को पार्टी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय किया है। इसके अंतर्गत चरखा पार्क पर एक पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी विभाजन की विभीषिका को व्यक्त करती मानव विस्थापन और मजबूरी में पलायन की दारुण गाथा है। युवा पीढ़ी इससे अनभिज्ञ है, उन्हें इस पोस्टर के माध्यम से विभाजन की विभीषिका से साक्षात्कार कराया जाएगा। साथ ही उस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता द्वारा एक मौन जुलूस भी निकाला गया। प्रभात फेरी में उनके अतिरिक्त मोतिहारी सदर विधायक सह पूर्वमंत्री प्रमोद कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह, महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिला प्रवक्ता संजीव सिंह, पुतुल पाठक, मोहिब्बुल हक, मीना मिश्रा, प्रो. अरुण कुमार मिश्रा, योगेन्द्र प्रसाद, रविभूषण श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, पप्पू पाण्डेय, अमिताभ भार्गव, चुमन सिंह, उत्तम मिश्रा, चंदन कुमार, बबलू पासवान, सागर शुभम, सन्नी सिंह, रवि अग्रहरी, हेमंत झा, रोचक झा,मनीष वर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, सुमन सिंह सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय पिपराकोठी, भारत स्काउट एवं गाइड, एनएसएस, एनसीसी, भारत विकास परिषद, नेहरू युवा केन्द्र, ऑटो चालक संघ, अन्य स्वयंसेवी संस्था, भाजपा कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी