दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बरियरिया में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। इस सिलसिले में मृतका की मां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 12:44 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 12:44 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

मोतिहारी । संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बरियरिया में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। इस सिलसिले में मृतका की मां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लड़की की मां गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के माघी मंगुराहां निवासी अलगू सहनी की पत्नी कुमारी देवी ने पुलिस को बताया है कि उसने वर्ष 2020 में निशा की हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार अरेराज महादेव मंदिर में बरियरिया गांव के सिंहासन सहनी के छोटे पुत्र नितेश सहनी के साथ शादी हुई थी। शादी के एक दो माह बाद से ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। दहेज में बाइक व एक लाख नगदी की मांग की जाती थी। इसके लिए उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था। बिगत 17 जनवरी को फोन से उसे सूचना मिली कि निशा की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को गायब कर दिया गया है। हत्या कर शव गायब करने मामले में दामाद नितेश सहनी, सम्प्पत सहनी, धर्मेंद्र सहनी, उपेंद्र सहनी, मोहन सहनी ,जेठानी शोभा देवी, रमिता देवी सहित कई लोगो को उसने नामजद किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष गया कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं। हत्या का आरोपित गिरफ्तार

कोटवा थाना क्षेत्र के जागीर करारिया गांव में छापेमारी कर पुलिस ने गुरुवार को एक हत्या आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्रीराम राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान रविद्र राय के रूप में की गई है। उसपर एक बुजुर्ग महिला दहाउ देवी की गला घोंट कर हत्या कर दिए जाने का मामला दर्ज है। पुलिस सात महिनों से उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी