समता मूलक समाज की स्थापना के पैरोकार थे ठाकुर : राजद

मोतिहारी। राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय के भवानीपुर जिरात स्थित कार्यालय सभागार में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 11:21 PM (IST)
समता मूलक समाज की स्थापना के पैरोकार थे ठाकुर : राजद
समता मूलक समाज की स्थापना के पैरोकार थे ठाकुर : राजद

मोतिहारी। राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय के भवानीपुर जिरात स्थित कार्यालय सभागार में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने की। सर्व प्रथम पार्टी नेताओं ने स्व. ठाकुर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। श्री यादव ने कहा कि स्व. ठाकुर गरीबों के रहनुमा होने के साथ-साथ समता मुलक समाज की स्थापना की बात करते थे। मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र राम, संतोष कुशवाहा राजीव द्विवेदी उर्फ पप्पू दुबे, मणि भूषण श्रीवास्तव, जगदीश विद्रोही, पवन यादव, डॉ. शबनम आसिफ, राजद मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, अनुराग यादव, असलम अहमद, मनोज श्रीवास्तव, संजय निराला, बच्चा लाल यादव, सचिन यादव, लालबाबू खान, शाहिद अख्तर, मनोज अकेला, उमाशंकर यादव, सुधाकर जायसवाल, इत्यादि उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा व जदयू छोड़कर रंजीत कुमार मुखिया व डॉ. मुकेश कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ली। वही राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भावी मेयर प्रत्याशी मोतिहारी नगर निगम राकेश रौशन उर्फ पप्पू सहनी के अगरवा स्थित कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती मनाई गई। श्री सहनी ने कहा कि स्व. ठाकुर अति पिछड़ा समाज के लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने व उनके सर्वांगिण विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जो प्रासंगिक है। अध्यक्षता शिवलाल सहनी व संचालन मुमताज अहमद ने किया। मौके पर मोहन सहनी, अमरनाथ सहनी, कृष्ण साह, नंदन कुमार, मोहन यादव, सरताज खान, चंदन सहनी, बीरेंद्र सहनी, राजू सहनी, सुबोध कुमार बैठा, सम्श आलम, रामबालक प्रसाद, अवधेश गुप्ता, भूषण पासवान, कमलेश सहनी सहित कई प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी