बिहार दिवस पर लें मताधिकार के उपयोग का संकल्प : डीएम

समाहरणालय परिसर में Þबिहार दिवसÞ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 11:46 PM (IST)
बिहार दिवस पर लें मताधिकार के उपयोग का संकल्प : डीएम
बिहार दिवस पर लें मताधिकार के उपयोग का संकल्प : डीएम

मोतिहारी। समाहरणालय परिसर में Þबिहार दिवसÞ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी रमण कुमार ने जिलावासियों को बधाई देते हुए लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के अवसर पर मतदान 12 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने का अनुरोध किया। कहा कि सशक्त बिहार के लिए लोकतंत्र का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक मतदाता संकल्प लें कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, अपर समाहर्ता शशि शेखर चौधरी, अपर समाहर्ता (आपदा) अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर प्रियरंजन राजू, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अजीत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका रविदास, जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार सिन्हा, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी शशि भूषण तिवारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर समाहरणालय को नीली रोशनी से सजाया गया था। रंगोली सजाने के साथ दीप जलाए गए। प्रभावती गुप्ता कन्या,+2 इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बिहार गौरव गान की आकर्षक प्रस्तुति की गई।

chat bot
आपका साथी