तेजपुरवा में एक करोड़ की लागत से बनेगा डेढ़ किमी सड़क

मोतिहारी। पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र की तेजपुरवा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम्य संपर्क सड़क योजना अंतर्गत सरेया मठिया से करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क शीघ्र बनेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:14 AM (IST)
तेजपुरवा में एक करोड़ की लागत से बनेगा डेढ़ किमी सड़क
तेजपुरवा में एक करोड़ की लागत से बनेगा डेढ़ किमी सड़क

मोतिहारी। पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र की तेजपुरवा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम्य संपर्क सड़क योजना अंतर्गत सरेया मठिया से करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क शीघ्र बनेगी। इसपर करीब एक करोड़ की लागत आएगी। उक्त जानकारी सड़क पक्कीकरण कार्य का शिलान्यास करने के बाद स्थानीय विधायक राजू तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क का पक्कीकरण हो जाने से सोनवाल बाजार, मिश्राइन टोला, प्रताप टोला से लेकर चूरिहरवा टोला, मठिया गोदाम, अहिरवालिया आदि गांवों को प्रखंड सह मुख्यालय आवागमन सहज व सुविधाजनक हो जाएगी। विधायक श्री तिवारी ने कहा कि एनडीए के इन पांच वर्षो के कार्यकाल में प्रखंड क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत के सभी गांव की सड़कों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ दिया जाएगा। एनडीए सरकार में चहुमुखी विकास हो रहा है। मौके पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष धनंजय पांडेय, दीनदयाल सिंह, प्रमोद गिरि, प्रभुनाथ दुबे, भूपनारायण मिश्र, चिन्टू पांडेप, पप्पू सिंह, राजू ठाकुर, बीरबल साह, उमेश प्रसाद, विनोद पांडेय, कौशलकिशोर सिंह, भिखारी यादव, जयप्रकाश दीक्षित, जोखू यादव, सोनालाल गिरी, मनीष गिरि, अशर्फी साह, खेदू गिरि, दुखी गिरि मुखिया सुभाष कुमार आर्य, कृष्णकान्त मिश्रा, राधाकृष्ण मिश्र, मनीष कुमार पांडेय, चन्देश्वर प्रसाद, प्रदीप कुमार पांडेय, मदन तिवारी आदि उपस्थित थे। वहीं शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरीय नेता प्रभुनाथ दुबे ने किया। विधायक तिवारी को कौशल किशोर सिंह ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी