अयोध्या में भूमि पूजन पर नेपाल में भी मनी दीपावली

मोतिहारी। अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के बाद नेपाल में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर जयश्रीराम क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:03 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 11:03 PM (IST)
अयोध्या में भूमि पूजन पर नेपाल में भी मनी दीपावली
अयोध्या में भूमि पूजन पर नेपाल में भी मनी दीपावली

मोतिहारी। अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के बाद नेपाल में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर जयश्रीराम का जयघोष किया। पर्सा जिला वीरगंज में हिन्दू परिषद नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में राम भक्तों ने पटाखे छोड़ व दीप प्रज्वलित कर जयघोष किया। श्री पटेल ने बताया कि दोनों देशो का सबंध ऐतिहासिक है। पर्सा जिला नेपाल के समीप वाल्मीकि आश्रम है। वह क्षेत्र श्री राम के पुत्रों का क्रीड़ा स्थली है। जनकपुर से लेकर नेपाल के ठोरी और भारत के अयोध्या तक सड़क और रेल मार्ग से जोड़ने का प्रयास दोनों देशों को करना चाहिए। विश्व के हिन्दू समुदाय के लिए ही नहीं, सम्पूर्ण मानव जाति के लिए आज का दिन गौरव का दिन है। प्रत्येक जाति-। धर्म के लोग अपने बच्चो में राम और सीता का चरित्र देखते है। आने वाली पीढ़ी इसे आत्मसात करेगी।

chat bot
आपका साथी