लोकसभा की 400 सीट जीतकर मोदी की सरकार बनाएंगे : मंत्री

पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 08:00 AM (IST)
लोकसभा की 400 सीट जीतकर मोदी की सरकार बनाएंगे : मंत्री
लोकसभा की 400 सीट जीतकर मोदी की सरकार बनाएंगे : मंत्री

मोतिहारी। पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है। देश में मोदी की सरकार होगी तभी देश तरक्की करेगा। अबकी बार लोकसभा की 400 सौ सीटों पर जीत दर्ज कर मोदी की सरकार बनाएंगे। मंत्री श्री कुमार शनिवार को नगर भवन के मैदान में आयोजित मोतिहारी विधानसभा मतदान केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने पौने पांच साल के कार्यकाल में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। ताकि हमारा देश शक्तिशाली बने। मोदी के आने के पहले देश में भ्रष्टचारियों की सरकार था। हमारी सरकार पर आजतक भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। प्रधानमंत्री ने कभी भी जाति विशेष की बात नहीं की। उन्होंने सबका साथ सबका विकास नारा दिया। मोदी गांव-गांव गरीबों के आंसू पोछने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गैस का चूल्हा दिया। गांव-गांव में बिजली पहुंचाई और शौचालय दिया। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता में 22 पार्टियों ने मिलकर रैली कर मोदी को हटाने की बात करते हैं। 22 पार्टी तो क्या 122 पार्टी भी एक हो जाएगा तब भी मोदी को कोई नहीं हरा पाएगा। कहा कि इस बात को कहने हमें गुरेज नहीं है कि देश में जब-जब गैर कांग्रेसी सरकार बनी है, देश का विकास हुआ है। कांग्रेस सरकार प्राइवेट लिमिटेड की सरकार थी। जो अपने परिवार के विकास की ¨चता करते थे। मोदी ने देश के 130 करोड़ जनता के विकास करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने अबकी लोकसभा चुनाव में कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह को अपने विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार वोट से जीत दिलाने की बात कही। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री डा. राजेश वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार को फिर से लाना है। मोदी सरकार आएगी तभी देश आगे बढ़ेगा। कहा कि आगामी 12 फरवरी से 2 मार्च तक मेरा परिवार- भाजपा परिवार कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को बताएंगे। जबकि 26 मार्च को कमल ज्योति योजना कार्यक्रम चलाया जाएगा। उस दिन सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र की योजनाओं को बताकर दीप जलाने का कार्य करेंगे। वहीं 2 मार्च को कमल संकल्प बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली देश स्तर पर विधानसभा क्षेत्र में निकाला जाएगा। यह रैली ऐतिहासिक रैली होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का सपना है कि इस रैली को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया जाएगा। कार्यक्रम को एमलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, विधायक श्यामबाबू यादव, अखिलेश प्रसाद ¨सह, प्रकाश अस्थाना आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सह उपमुख्य पार्षद रवि भूषण श्रीवास्तव ने किया। जबकि मंच का संचालन डॉ. लालबाबू प्रसाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अतुल कुमार ने किया। मौके पर भाजपा नेता अनिल मिश्र, पंकज सिन्हा, अरूण यादव, डॉ. अरुण कुमार मिश्र, प्रमोद जायसवाल, रमेश उर्फ भोला गुप्ता, योगेन्द्र प्रसाद, अभय कुमार ¨सह, बीरबहादुर प्रसाद के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी