तीन दिनों से ट्रकों का चक्का जाम, बढ़ सकती है महंगाई

मोतिहारी। ट्रकों का चक्का जाम लगातार जारी है। ट्रकों के चक्का जाम रहने से बालू और गिट्ट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:54 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:54 AM (IST)
तीन दिनों से ट्रकों का चक्का जाम, बढ़ सकती है महंगाई
तीन दिनों से ट्रकों का चक्का जाम, बढ़ सकती है महंगाई

मोतिहारी। ट्रकों का चक्का जाम लगातार जारी है। ट्रकों के चक्का जाम रहने से बालू और गिट्टी की ढुलाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। यहां बता दें कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ट्रक ऑनर एसोसिएशन पूरे बिहार में 16 जनवरी से ही हड़ताल पर हैं। हड़ताल का असर जिले में भी देखा जा रहा है। यहां के विभिन्न राज्यमार्गों पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई है। ज्ञात हो कि यहां से गुजरने वाले ऊंच मार्ग से ही नेपाल को भी विभिन्न तरह के सामग्रियों की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में ट्रकों का चक्का जाम होने से अब नेपाल में भी भारत से आपूर्ति होने वाले कई तरह के जरूरी सामग्रियों की किल्लत होनी शुरू हो गई है। वहीं इस कारण से जिले में बालू व गिट्टी के दाम में भी इधर वृद्धि देखने को मिली है। एसोसिएशन के प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के नए नियमों के तहत अब सिर्फ 12 चक्का तक के ट्रक ही बालू व गिट्टी की ढुलाई कर सकते हैं। इससे 12 चक्का से ऊपर वाले ट्रक मालिकों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। सरकार को अविलंब इस नियम को वापस लेना चाहिए। जब तक उनकी मांगें नही मानी जाती, हड़ताल जारी रहेगा। बता दे कि जिले में कम से कम 800 ऐसे ट्रक हैं जो 12 चक्का से ज्यादा की श्रेणी में आते हैं। हालांकि, बाजार समिति के अशोक डॉलर का कहना है कि ट्रकों की हड़ताल से जरूर असर पड़ा है। अगर यह हड़ताल लंबी चली तो निश्चित रूप से अन्य सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी