गैंगवार में मारा गया कुख्यात सुनील, बदमाशों ने फिर शुरू किया खूनी खेल

मोतिहारी। जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के सलेमपुर मठ के पास शातिर सुनील सिंह की हत्या गैंगवार का परिणाम माना जा रहा है। अगर यह सही है तो बदमाशों ने एक बार फिर खूनी खेल शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 06:11 AM (IST)
गैंगवार में मारा गया कुख्यात सुनील, बदमाशों ने फिर शुरू किया खूनी खेल
गैंगवार में मारा गया कुख्यात सुनील, बदमाशों ने फिर शुरू किया खूनी खेल

मोतिहारी। जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के सलेमपुर मठ के पास शातिर सुनील सिंह की हत्या गैंगवार का परिणाम माना जा रहा है। अगर यह सही है तो बदमाशों ने एक बार फिर खूनी खेल शुरू कर दिया है। हाल के दिनों में हुई कुछ घटनाओं पर अगर नजर डाली जाय तो यह साफ हो रहा है कि बदमाश एक-दूसरे से बदला लेने की होड़ में लगे हुए हैं। मोतिहारी कोर्ट में टुन्ना सिंह को मारने की कोशिश के बाद सुनील की हत्या को लेकर जिले के लोग एक बार गैंगवार शुरू होने की आशंका मात्र से दहशत में है। बताया जाता है कि कुख्यात अपराधी मंटू शर्मा हत्याकांड के बाद सुनील सिंह शराब व मादक पदार्थ का भी कारोबार करने लगा था। कुछ माह पूर्व ही वह जेल से छुटकर बाहर आया था। सोमवार की रात वह ससुराल से लौट रहा था। इसी दौरान उसकी हत्या गोली मार कर दी गई। सुनील हरसिद्वि थाना क्षेत्र के मुरारपुर सरिसवा का रहने वाला था। उस पर जिले के कई थानों में लगभग दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी, आ‌र्म्स एक्ट के अलावा शराब व मादक पदार्थ के कारोबार जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। शहर के श्रीकृष्णनगर मोहल्ला में 8 अगस्त 2014 की रात एके 47 से निलाभशक्ति उर्फ मन्टू शर्मा व आशुतोष पाण्डेय की हत्या कर दी थी। उस हत्या में वह मुख्य शूटर की भूमिका में था। उसके बाद वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई थी, जिसमें वह जेल गया था। इसके बाद 27 नवम्बर 2017 को सुनील सिंह मादक पदार्थ के साथ हरसिद्धि में पकड़ा गया और जेल गया था। चरस के साथ पकड़े गए मामले में उसे आजीवन कारावास की भी सजा हो चुकी है। लेकिन, वह फरार चल रहा था। सुनील पर हरसिद्धि, कोटवा, नगर, मुफस्सिल, तुरकौलिया थाना में भी केस दर्ज है। हत्या के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में तुरकौलिया थाना क्षेत्र के फूलवाघाट गांव में छोटू सिंह के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी टीम में मुफसिस्ल अंचल के पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार, थानाघ्यक्ष अखिलेश मिश्रा, अभिनव कुमार दुबे, संदीप कुमार व दारोगा मनीष कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उसका कार व सेलफोन भी जब्त किया है इस आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

मंटू शर्मा हत्याकांड के तीन नामजद अभियुक्तों की हुई हत्या

शहर के श्रीकृषणनगर मोहल्ला में मन्टू शर्मा हत्याकांड में शामिल तीन नामजद अभियुक्त की अब तक हत्या की जा चुकी है। इसमें पकड़ीदयाल के बड़कागांव निवासी रामप्रवेश सिंह, छतौनी के लडडू सिंह के अलावा हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सरिसवा गांव निवासी सुनील सिंह की भी हत्या की जा चुकी है। पुलिस इस हत्या को भी मंटू शर्मा की हत्या से जोड़कर देख रही है। रामप्रवेश व लडू मिया की हत्या कुख्यात अपराधी चुन्नु ठाकुर ने कराई थी।

बयान

शराब के धंधे में सुनील की हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार व सेलफोन भी जब्त की है। वहीं कार मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वैज्ञानिक पद्वति से जब्त सेलफोन का भी टावर लोकेशन निकाला जा रहा है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

उपेंद्र कुमार शर्मा

पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी

chat bot
आपका साथी