डेंगू की चपेट में आई महिला, पटना रेफर

अब तक डेंगू के मामले में यह बात सामने आती रही है कि पीड़ित व्यक्ति कहीं बाहर से आया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 08:00 PM (IST)
डेंगू की चपेट में आई महिला, पटना रेफर
डेंगू की चपेट में आई महिला, पटना रेफर

मोतिहारी। अब तक डेंगू के मामले में यह बात सामने आती रही है कि पीड़ित व्यक्ति कहीं बाहर से आया है। मगर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें यहीं रहने वाली एक महिला डेंगू की शिकार हो गई है। पीड़ित महिला सरोज कुमारी (35 वर्ष) शहर के वार्ड संख्या 35 गंडक कॉलोनी संख्या तीन निवासी मणीभूषण कुमार की पत्नी है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व वार्ड पार्षद सिकंदर प्रसाद चौरसिया ने बताया कि शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां जांच में डेंगू का मामला सामने आया। गंभीर स्थिति को देख चिकित्सक ने उक्त महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। वहां वह अब तक आइसीयू में इलाजरत है। पूर्व वार्ड पार्षद ने बताया कि इस बात की जानकारी सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारियों को भी दी गई है। कॉलोनी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां काफी गंदगी है। सफाई के नाम पर महज रस्मअदायगी होती है। दूसरी ओर इस मामले की जानकारी अब तक वेक्टर बौर्न डिजीज विभाग तक नहीं पहुंची है। पूछे जाने पर संबंधित पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर ओझा ने कहा कि हम इसके लिए सतर्क हैं। अब तक दो ही मामले इस जिले से संबंधित हैं, जो बाहर ही डेंगू के शिकार हुए हैं। दोनों का इलाज पटना में ही हुआ। इस महिला के मामले में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि डेंगू के मामले में सरकारी स्तर पर की गई जांच ही मान्य है। संबंधित दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं कि ऐसी संभावना देखते ही निजी चिकित्सक मरीज को निकट के सरकारी अस्पताल में भेजें।

chat bot
आपका साथी