जन कल्याण व विकास कार्यों में बापू का जीवन दर्शन निहित

मोतिहारी जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि बापू की कर्मभूमि में उनकी 150 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Aug 2019 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 16 Aug 2019 11:24 PM (IST)
जन कल्याण व विकास कार्यों में बापू का जीवन दर्शन निहित
जन कल्याण व विकास कार्यों में बापू का जीवन दर्शन निहित

मोतिहारी : जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि बापू की कर्मभूमि में उनकी 150 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनेगी। जिले के सभी प्रवेश स्थलों पर सत्याग्रह स्तंभ बनाए जाएंगे। 2000 लोगों की क्षमतावाले महात्मा गांधी ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा रहा है। यहां होनेवाले जल कल्याण व विकास के कार्यों में बापू का जीवन दर्शन दिखता है। कहा कि सरकार ने पर्यावरण को संरक्षित करने को लेकर जल जीवन हरियाली अभियान की शुरूआत की है। जिले में दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। जलस्त्रोतों को संरक्षित करने के लिए तालाब, पोखर, अहर पइन से अतिक्रमण हटाकर उसे मूल स्वरूप में लाया जा रहा है। इस अभियान से जिले के हर लोगों को जुड़कर पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करनी चाहिए। जिले के दो हजार से अधिक जलस्त्रोतों को जीवंत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिस प्रकार खुले में शौच से मुक्त कराने में जिले के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उसी प्रकार सूखा व गीला कचरा प्रबंधन को लेकर लोगों को सजग होने की जरूरत है। सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाया जा रहा है। पंचायत के लोगों को सभी सुविधाएं एक छत के नीचे देने की व्यवस्था की जा रही है। पेयजल निश्चय योजना व गली नली पक्कीकरण योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले के 5597 वार्डों में 2480 वार्डों में योजना को पूरा किया गया है। 330 वार्डों में पीएईडी विभाग द्वारा काम कराना है, जिसमें 78 जगहों पर कार्य पूरा हो चुका है। पुराने चापाकलों को उखाड़कर फिर से नए स्थल पर चापाकल गाड़ने को लेकर विभाग को निर्देश दिया गया है। प्रखंडों में एक-एक स्टेडियम व जिला मुख्यालय में बहुमंजिला खेल भवन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मौके पर जिला पदाधिकारी रमण कुमार, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा, अपर समाहर्ता शशिशेखर चौधरी, अनिल कुमार, डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, एसडीओ प्रियरंजन राजू, जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी दौलत सिंह व बैद्यनाथ प्रसाद को सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर परेड के लिए एसएसबी को प्रथम सैप को द्वितीय व बिहार पुलिस महिला प्रशिक्षु सिपाही को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

chat bot
आपका साथी