भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को ले किया जाएगा जागरूक

सुगौली, प्रखंड के दक्षिणी श्रीपुर पंचायत श्रीपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 12:16 AM (IST)
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को ले किया जाएगा जागरूक
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को ले किया जाएगा जागरूक

मोतिहारी। सुगौली, प्रखंड के दक्षिणी श्रीपुर पंचायत श्रीपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी मो. नाजिम ने किया। जिलाध्यक्ष तसनीम जया ने कहा कि जनता के सामने सबसे बड़ी समस्या अपने अधिकारों को पहचान कर उनका प्रयोग करने की है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष महिला शबनम खातून ने महिलाओं से जुड़े अधिकार के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्रखंड प्रभारी ने कहा कि हर मजलूम और शोषित के लिए वे तन मन धन से काम करेंगे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में संस्था के साथ जुड़कर लगातार काम करते रहेंगे। भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनकी लड़ाई में यह संस्था कारगर साबित होगी। संस्था द्वारा क्षेत्र के कई विशिष्ट लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सज्जाद आलम, समाजसेवी ध्रुव साह, मुखिया इम्तियाज हक, उपाध्यक्ष जमाल अंसारी, सचिव समीर आलम, अमरुल आलम खां, कयामत हक,मुमताज आलम, नीतेश पासवान, इमाम हुसैन, मो. अब्दुल्लाह, रामेश्वर यादव, अजय कुमार कश्यप, रंजन मिश्र, अभिनव कुमार, चंद्रभानू ¨सह, मो. जमालुदीन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी