रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ा, परिजनों की सजा से छलक पड़े खुशी के आंसू

मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र की ओलाहा मेहता टोला का है। पंचायत के मिश्रिया गांव में शुक्रवार की रात पवन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। पवन ने बोलेरो गाड़ी प्रेमिका संजू के घर के बगल लगाकर खड़ी कर दिया। उसके बाद वह संजू से मिलने घर में चला गया।

By Ram Balak ThakurEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 11:51 PM (IST) Updated:Sun, 02 Oct 2022 06:08 AM (IST)
रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ा, परिजनों की सजा से छलक पड़े खुशी के आंसू
परिजनों ने प्रेमी युगल की मंदिर में कराई शादी। सांकेतिक तस्वीर।

मोतिहारी, जागरण संवाददाता। एक कहावत है कि प्रेम में अपने चाहने वाले से मिलने के लिए लोग सात समंदर पार कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ हरसिद्धि थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहां हरपुर गांव का एक युवक रात के अंघेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। लोगों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और चट मगनी पट विवाह करा दिया।

मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र की ओलाहा मेहता टोला का है। पंचायत के मिश्रिया गांव में शुक्रवार की रात पवन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। पवन ने बोलेरो गाड़ी प्रेमिका संजू के घर के बगल लगाकर खड़ी कर दिया। उसके बाद वह संजू से मिलने घर में चला गया।

घर के बाहर खड़ी गाड़ी से ग्रामीणों को हुआ शक

रात में सड़क किनारे बोलेरो खड़ी देख ग्रामीण को शंका हुई। इसके बाद लोगों ने पवन को उसकी प्रेमिका संजू को एक साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में दोनों को ग्रामीणों के सहयोग से बगल के मिश्रिया मठ परिसर में ले जाया गया और रात में ही उन दोनों की शादी करा दी गई।

रात में ही हुई चट मगनी पट विवाह

मौके पर मौजूद ग्रामीण महिलाएं मांगलिक गीत गाकर माहौल को उत्साहवर्धक बना दिया। गांव के प्रबुद्धजनों ने नव दंपती को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। दोनों प्रेमी-प्रेमिका की शादी की पूरे इलाके में चर्चा है। शादी के बाद पवन के स्वजन रात में ही विदाई कराकर अपने घर गायघाट पंचायत के बड़ा हरपुर ले गए। मानिकपुर हसुआहां के सरपंच राजीव रंजन भी मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि दोनों की रजामंदी से शादी हुई है।

chat bot
आपका साथी