मिर्जापुर में तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने भारत भूषण

मोतिहारी। मेहसी में मिर्जापुर पैक्स से व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत भूषण सिंह तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित कुमार को 48 मतों से पराजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:11 AM (IST)
मिर्जापुर में तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने भारत भूषण
मिर्जापुर में तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने भारत भूषण

मोतिहारी। मेहसी में मिर्जापुर पैक्स से व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत भूषण सिंह तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित कुमार को 48 मतों से पराजित किया। भारतभूषण सिंह को कुल 344 व अमित को 296 मत मिले। तिरहुत उच्च विद्यालय के मतगणना कक्ष में गुरुवार को हुए मतगणना में कुल सात पैक्सों के परिणाम घोषित किये गए। विजेताओं को पर्यवेक्षक सह उत्पाद निरीक्षक बेतिया अजय कुमार सुमन व सहायक निर्वाची पदाधिकारी पैक्स गौरी कुमारी ने विजेता होने का प्रमाण पत्र दिया। सर्वाधिक मत से विजयी होने का गौरव झिटकहिया पैक्स के अटल बिहारी को प्राप्त हुआ। उन्होंने कुल 527 मत से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश कुमार को पराजित किया। राजेश को कुल 161 मत ही प्राप्त हो सके। बखरी पैक्स से राजू कुमार ने 304 मत से अपने प्रतिद्वंदी पवन सहनी को तीसरी बार पराजित किया। पवन सहनी को कुल 248 मत मिले। इसी प्रकार हरपुरनाग पैक्स से दूसरी वार पुष्पवंत सिंह विजयी हुए। उन्होंने आदित्य कुमार सिंह को 94 मत से पराजित किया। पुष्पवंत को कुल 348 मत मिले। कोठियांहरेराम पैक्स के सुजीत कुमार सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। उन्होंने मुकुल राय को 65 मत से पराजित किया। सुजीत को 376 मत मिले। राजेपुर पैक्स सुबोध कुमार ने संदीप साल्वी को 59 मत से पराजित किया। वही महमद पुर मझौलिया में दिलीप कुमार कुशवाहा ने मीरा देवी को 181 मत से पराजित किया। दिलीप को कुल 427 मत मिले।

chat bot
आपका साथी