राष्ट्रीय व्योश्री योजना से वरिष्ट नागरिकों को मिलेगा लाभ : राधामोहन

केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के वरिष्ट नागरिकों के लिए नई योजना व्योश्री की शुरूआत की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 02:18 AM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 02:18 AM (IST)
राष्ट्रीय व्योश्री योजना से वरिष्ट नागरिकों को मिलेगा लाभ : राधामोहन
राष्ट्रीय व्योश्री योजना से वरिष्ट नागरिकों को मिलेगा लाभ : राधामोहन

मोतिहारी। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के वरिष्ट नागरिकों के लिए नई योजना व्योश्री की शुरूआत की है। इस योजना के तहत देश के वैसे दस करोड़ लोग जो किसी कारण से दिव्यांगता के शिकार हैं या शारीरिक रूप से असमर्थ हैं उन्हें आवश्यक उपकरण दिया जाएगा। यह योजना दो माह के अंदर धरातल पर दिखने लगेगा और इसका लाभ भी उन्हें मिलने लगेगा। जिसके तहत हमारे वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैसाखी, व्हील चेयर, ट्राई पैड, एल्बो क्रेप, कान का यंत्र, छड़ी, चश्मा और दांत बानाने हेतु सहायता प्रदान की जाएगी। श्री ¨सह जिला स्कूल परिसर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं निश्शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि दिव्यांगजनों को तिरस्कार के भाव से देखा जाता रहा है, लेकिन विगत चार वर्षों में उन्हें सम्मानजनक रूप से दिव्यांग के रूप में पुकारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भावी राष्ट्र के निर्माणकर्ताओं को जन्म देने वाले हमारे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है और केंद्र सरकार इसके लिए गंभीर है। पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती है जिन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत का सूत्र दिया। आज के दिन दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। किए गए सर्वे के अनुसार 475 दिव्यांग भाई-बहनों के बीच कुल 831 उपकरणों का वितरण किया जाना है जिसमें 44 मोटाराइ•ा्ड ट्राईसाइकिल,249 ट्राईसाइकिल, 57 फो¨ल्डग व्हील चेयर, 05 सीपीचेयर, 190 बैसाखी, 93 वॉ¨कग स्टिक, 03 ब्रेल किट, 16 ब्रेल केन, 44 बीटीई(कान की मशीन), 04 एमएसआईडी किट, 01 एलडीएलकिट, 22 रोलेटर एवं 98 कृत्रिम अंग एवं कैपिलर्स शामिल है। आयोजन स्थल पर उपस्थित दिव्यांगजनों के बीच उपकरणों का वितरण किया गया और सूची में शामिल अनुपस्थिति दिव्यांगजनों को सूचित कर उपकरण उपलब्ध कराने की घोषणा मंच से हुई। उक्त अवसर पर ऐसे दिव्यांग जिनका नाम सर्वे में नहीं आया है आयोजन स्थल पर उनका पंजीकरण किया गया, जिनको बाद में मांग के अनुरूप आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में शिवहर संसद रमा देवी, कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र ¨सह, चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता, पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव, मुख्य पार्षद नगर परिषद अंजू देवी,,उप मुख्य पार्षद नप रविभूषण सिन्हा, उप विकास आयुक्त अखिलेश ¨सह, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रामशरण यादव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल ह़क, लोकसभा विस्तारक अनिल मिश्रा, जिलाध्यक्ष आईटी सेल पंकज श्रीवास्तव, •िाला उपाध्यक्ष वसंत मिश्रा, •िाला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद, मार्तण्य नारायण ¨सह, प्रवक्ता संजीव ¨सह, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा मंच भोला गुप्ता, मीडिया प्रमुख लोकसभा गुलरे•ा शह•ाद, नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद, संजय ¨सह, प्रयाग सहनी, राजा खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार तथा संचालन डॉ. अरुण कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी