विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

मोतिहारी। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न संस्थानों की ओर से रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से भी रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 10:51 PM (IST)
विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

मोतिहारी। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न संस्थानों की ओर से रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से भी रैली निकाली गई। सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ. रिजवान अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने एचआइवी एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बचाव के बारे में भी बताया। कहा- सरकारी स्तर पर निश्शुल्क जांच की व्यवस्था है। किसी भी आइसीटीसी केंद्र पर जाकर आसानी से एचआइवी जांच कराई जा सकती है। पीड़ति व्यक्ति के लिए एआरटी सेंटर पर इलाज की सुविधा उपलब्ध है। निश्शुल्क दवा भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी में जानकारी ही बचाव है। थोड़ी-सी सावधानी के साथ इससे बचा जा सकता है। रैली में एएनएम स्कूल की छात्राओं तथा महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्याíथयों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, आइसीटीसी प्रभारी डॉ. नागमणि सिंह, डॉ. सुरेश कुमार सिंह, आइसीटीसी काउंसलर डॉ. मिथिलेश कुमार, सीमा अस्थाना, डेजी सिन्हा, एआरटी काउंसलर मोनिका, राम कुमार गुप्ता, अजमत हुसैन, एमजे खान, श्याम कुमार, सुजीत कुमार, नवीन झा, प्रमोद साह, निलिमा श्रीवास्तव, संगीता, अजय कुमार, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

इधर, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा भी एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एम विजय कुमार शर्मा ने आयोजन के उद्देश्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डॉ. (प्रो.) संजीव कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने विभाग के प्रयासों की सराहना भी की। कहा- छात्रों और प्राध्यापकों को समाज में इस विषय पर जागरूकता का संदेश देने में आगे आना चाहिए। वहीं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सदस्य प्रो. जी गोपाल रेड्डी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी काम किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रो. जेडी शर्मा ने एड्स की रोकथाम के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया। मौके पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अनिल कुमार, राजीव कुमार, पवनेश कुमार आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। विश्वविद्यालय के चाणक्य परिसर से रैली को रवाना किया गया, जिसके माध्यम से सदर अस्पताल होते हुए चरखा पार्क तक जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुपम कुमार वर्मा किया। इस अवसर पर उमेश कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ सीमा राव, दिनेश व्यास, नरेंद्र सिंह, शेफालिका मिश्रा, कविता जोशी के अलावा समाज कार्य विभाग के छात्र दिवाकर कुमार सिंह, शुभम कुमार, सागर कुमार, पूनम कुमारी, जहांगीर आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी