मोतीझील पर 150 करोड़ से बनेगा धनुषाकार पुल

मोतिहारी। मोतीझील पर जल्द ही 150 करोड़ की लागत से धनुषाकार पुल का निर्माण प्रारंभ किया ज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2020 12:12 AM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2020 06:19 AM (IST)
मोतीझील पर 150 करोड़ से बनेगा धनुषाकार पुल
मोतीझील पर 150 करोड़ से बनेगा धनुषाकार पुल

मोतिहारी। मोतीझील पर जल्द ही 150 करोड़ की लागत से धनुषाकार पुल का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। सरकारी स्तर पर इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। मंगलवार को कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुल निर्माण विभाग के तकनीकी अभियंता, अधीक्षण अभियंता व कार्यपालक अभियंता ने स्थल का निरीक्षण कर पुल निर्माण को लेकर चर्चा की। बताया गया कि यह पुल मोतीझील पर एलएनडी कॉलेज से सीधा ओवरफ्लाई पुल होते हुए, एनएच को जोड़ेगा। इस सिग्नेचर पुल व धनुषाकार पुल शहर के लोगों के आवागमन की राह को आसान करेगा। अधिकारियों ने स्थल का भौतिक निरीक्षण करते हुए कहा कि जल्द ही इस बड़ी परियोजना पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मौके पर सहायक समाहर्ता समीर सौरभ, एसडीओ प्रियरंजन राजू,वार्ड पार्षद मदन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद, मदन मोहन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पुल के निर्माण की वर्षों से की जा रही थी मांग मोतीझील में एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अंतिम चरण में है। यह पुल स्टेशन रोड होते हुए मीना बाजार को जोड़ती है। इस रास्ते से छतौनी जाने वालों को प्रतिदिन मीना बाजार व मधुबन छावनी चौक पर जाम की समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। वर्षों से लोग मांग कर रहे थे कि एक पुल और बने जो सीधे छतौनी को जोड़े। जिससे सदर प्रखंड कार्यालय व इस क्षेत्र के लोगों को लाभ मिले। पुल निर्माण की घोषणा हुई थी, पर प्रक्रिया के दौर से गुजरने के क्रम में थोड़ा वक्त लगा। निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद अब पुल निर्माण विभाग अब इस दिशा में प्रयास तेज कर दिया है।

chat bot
आपका साथी