लड़कियों को उच्च शिक्षा देना जरूरी

जागरण संवाददाता, रक्सौल : सीमावर्ती वीरगंज नेपाल में गुरूवार को समारोह के बीच भारतीय महावाणिच्यदूत अ

By Edited By: Publish:Thu, 26 Mar 2015 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2015 11:35 PM (IST)
लड़कियों को उच्च शिक्षा देना जरूरी

जागरण संवाददाता, रक्सौल : सीमावर्ती वीरगंज नेपाल में गुरूवार को समारोह के बीच भारतीय महावाणिच्यदूत अंजु रंजन ने महिला क्लब उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि महिला अपनी इच्छाशक्ति के बदौलत बहुत कुछ कर सकती है। महिलाओं को अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। महिला हिंसा को रोकने के लिए व सामाजिक कुरीति पर बोलते हुए कहा कि लड़कियों को उच्च शिक्षा देना आवश्यक है। समारोह का संचालन समन्वयक गुड्डी जोशी ने किया, जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री रेणु यादव, मीनाक्षी गुप्ता, संतोष पोद्दार आदि ने कहा कि महिलाओं को दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती तीनों रूपों में समाज में रहना होगा। इनदिनों महिला सुरक्षा को लेकर बेचैन है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को संगठित होकर आगे आना होगा। लड़कियों को शिक्षित करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाना होगा।

chat bot
आपका साथी