जिले में छह लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक : सिविल सर्जन

दरभंगा। सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 12:09 AM (IST)
जिले में छह लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक : सिविल सर्जन
जिले में छह लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक : सिविल सर्जन

दरभंगा। सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का उद्घाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुपुर में किया गया। कहा- अनुराष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर आयोजित अभियान में जिले के छह लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। अभियान के तहत छठे दिन छूटे हुए बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घर- घर जाकर जन्म से 5 वर्ष तक आयुवर्ग के 670126 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । घर-घर जाकर टीका कर्मी पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाएंगी। इसके लिए 174 ट्रांजिट टीम, 58 मोबाइल टीम और 646 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। पोलियो वायल को मानक पर रखने के लिए 136 सब डिपो बनाए गए हैं। इसके लिए सभी कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। सिविल सर्जन डॉ. सिन्हा ने बताया कि एक भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित नही हो इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीआइओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक दिन अभियान की समीक्षा प्रखंड एवं जिला स्तर पर सांध्याकालीन बैठक में की जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को पोलियो खुराक अवश्य पिलाएं । कोरोना महामारी को देखते हुए सभी कर्मियों को मास्क, ग्लब्स एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है। मौके पर एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार, डीवीबीडीओ डॉ. जेपी महतो, डीपीएम विशाल सिंह, एसीएमओ डॉ. बसवराज ,यूनिसेफ एसएमसी शशि कान्त सिंह ,ओंकार चन्द्र, वीसीसीएम पंकज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम, बीएचएम, बीसीएम, सीसीएच अरूण झा, एएनएम और आशा उपस्थित थे। -

chat bot
आपका साथी