ग्रामीणों ने चंदे के पैसे से बना दिया पुल

दरभंगा। सदर प्रखंड की बलहा पंचायत का मानी गांव और यहां के लोग लगातार 15 सालों से कमला नदी की त्रासदी को झेल रहे हैं। आवागमन की सुविधा के लिए सालों से प्रयासरत थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 01:18 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 06:16 AM (IST)
ग्रामीणों ने चंदे के पैसे से बना दिया पुल
ग्रामीणों ने चंदे के पैसे से बना दिया पुल

दरभंगा। सदर प्रखंड की बलहा पंचायत का मानी गांव और यहां के लोग लगातार 15 सालों से कमला नदी की त्रासदी को झेल रहे हैं। आवागमन की सुविधा के लिए सालों से प्रयासरत थे। लेकिन, लोगों की पीड़ा का हल कहीं से नहीं निकला। फिर ग्रामीणों ने निश्चय किया। गांव के सभी लोग जमा हुए। योजना बनाई। तय किया कि लोहे का पुल तैयार करेंगे। निर्माण पर आनेवाले खर्च पर बात हुई। फिर सैकड़ों की संख्या में लोग आगे आए और गांव में चंदा जमा किया। करीब डेढ़ लाख रुपये जमा हुए। और गांव के लोगों की निगरानी में लोहार ने लोहे का पुल तैयार किया। सात दिनों में तैयार हो गया पुल

बताते हैं कि लोहे का पुल स्थानीय मजदूरों ने ही तैयार किया। इस काम के लिए बाजार से लोहा खरीदा गया। गांव व आस-पास से मजदूर बुलाए गए। सात दिनों की मेहनत में करीब 3 फीट चौड़ा और 35 फीट लंबे पुल का निर्माण पूरा हो गया। बुधवार को जब ग्रामीणों की इस कोशिश ने आकार लिया और पुल तैयार हो गया तो दूसरे गांव के लोग भी इसे देखने पहुंचे। इलाके में जन प्रयास की यह कोशिश चर्चा में है। अब तो कम से कम पैदल, साइकिल और बाइक से जा सकेंगे शहर गांव के बुजुर्ग शिवधारी यादव, सुरेन्द्र साह, परमानंद यादव, किशोरी यादव, लखन पासवान, संजय कुमार साह समेत कई लोगों ने बताया कि लगातार 15 साल से इस पुल के लिए प्रयास कर रहे थे। प्रशासिनक अधिकारियों के यहां जाकर चक्कर लगाया। जनप्रतिनिधियों से मिले। हर बार आश्वासन मिला। समय गुजरता गया। पुल भी नहीं बन सका।

हर जगह मिली निराशा, स्वयं का प्रयास हुआ सार्थक

लोगों का कहना ने बताया कि कई प्रतिनिधि बदले। जीतकर विधानसभा पहुंचे। लेकिन, पुल नहीं बना पाए। फिर इस समस्या के समाधान के लिए बलहा पंचायत के लोगों ने डेढ़ लाख रुपये का चंदा जुटाया और चलने लायक एक पुल बना लिया। इन गांवों को मिलेगी सुविधा

पंचायत के मुखिया अर्जुन महतो बताते हैं कि इस पुल के बन जाने से रामपुर, पिलखवाड़, चक्का, मोहिसींनपुर, लहवाड़, बिशनपुर व मानी गांव के लोगों को एक-दूसरे गांव में आने-जाने में सुविधा होगी। एक से दूसरे प्रखंड में यातायात की सुविधा बढ़ जाएगी। -

chat bot
आपका साथी