.. तो छोटे को थी बड़े भाई की हत्या के बारे में कई जानकारी

दरभंगा। मब्बी ओपी क्षेत्र के सिमरा-नेहालपुर स्थित बगीचे से ग्यारह साल के आतिश सहनी का शव बरामद करके बाद पुलिस दिन भर हत्यारों को पकड़ने के लिए हाथ-पांव मारती रही। कई लोगों से पूछताछ भी की गई। लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 12:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 06:09 AM (IST)
.. तो छोटे को थी बड़े भाई की हत्या के बारे में कई जानकारी
.. तो छोटे को थी बड़े भाई की हत्या के बारे में कई जानकारी

दरभंगा। मब्बी ओपी क्षेत्र के सिमरा-नेहालपुर स्थित बगीचे से ग्यारह साल के आतिश सहनी का शव बरामद करके बाद पुलिस दिन भर हत्यारों को पकड़ने के लिए हाथ-पांव मारती रही। कई लोगों से पूछताछ भी की गई। लेकिन, देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की आतिश के छोटे भाई को घटना के संबंध में कुछ जानकारी प्राप्त है। इसके बाद पुलिस ने नौ वर्षीय अनुज कुमार सहनी पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि अक्सर अपने बड़े भाई आतिश के साथ आम बगीचा में आम चुनने के लिए जाते थे। इस क्रम में चार-पांच दिन पूर्व आम चुनने को लेकर चार-पांच लड़कों के उन लोगों की लड़ाई हुई थी।

इसके बाद फिर 25 जून को आठ-दस लड़कों ने दोनों भाईयों को घेर लिया और मारपीट करने लगा। आतिश जान बचाने के लिए बगीचे की ओर भागा, जबकि, अनुज पुल के पास ही रूक गया। अनुज ने कुछ लड़कों का नाम भी बताया है, जिसने उसके भाई के साथ मारपीट की है। लेकिन, जब अनुज से वरीय अधिकारियों ने फिर से पूछताछ की तो वह सही से जबाव नहीं दे पाया। बताया जाता है कि पुलिस उससे फिर पूछताछ करेगी। पांचवीं कक्षा का छात्र था आतिश

आतिश स्थानीय मछट्ठा मध्य विद्यालय में पांचवीं का छात्र था। 26 अप्रैल को उसका मुंडन होने वाला था, लेकिन लॉकडाउन के कारण तिथि को टाल दिया गया। आतिश के पिता मनोज सीजिनल फल बेचने का कारोबार करते हैं। इन दिनों काम नहीं रहने के कारण खाली समय में परिवार के साथ अपने ससुराल आए थे। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि ससुराल में उनके पुत्र की हत्या कर दी जाएगी। शव को देखकर वे दहाड़ मारकर रो रहे थे। बार-बार कह रहे थे कि अगर अनहोनी की आशंका रहती तो ससुराल नहीं आते। वहीं घटना से मृतक का मामा संजय सहनी काफी दुखी थे। बार-बार पुलिस अधिकारियों से हत्यारा को खोजने की मांग कर रहे थे। लाश को घसीटकर दो सौ मीटर आगे बांसवाड़ी में फेंका

घटनास्थल पर जिस जगह आतिश का शव पाया गया है, वहां से करीब दो सौ मीटर पहले उसके साथ मारपीट की गई है। मृतक के मामा संजय कुमार सहनी ने बताया कि आतिश का शरीर पानी में पूरी तरह से भींगा हुआ था। जिस स्थान पर लाश फेंकी गई, वहां पानी का नामो-निशान नहीं है। इस बीच रास्ते में एक स्थान पर खून के धब्बे, एक जगह आतिश का हेयरबैंड और उससे कुछ दूर पीछे लाश के घसीटने और पांव के निशान मिले हैं। पास में भी एक गड़ढा में पानी भी है। संजय ने बताया कि आतिश का हाथ टूटा हुआ है। आशंका व्यक्त की कि पहले उसके साथ मारपीट की गई। बाद में लाश को पानी में रखा गया। इसके बाद शव को ठिकाना लगा दिया गया। नगर विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना

नगर विधायक संजय सरावगी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते परिजनों को सांत्वना दी। बताया कि बच्चे की नृशंस हत्या कर लाश को ठिकाने लगाया गया है, इसकी जितनी भी निदा की जाए कम है। उन्होंने भी हत्यारे को पकड़ने की मांग की है। मौके पर वार्ड पार्षद भरत सहनी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी