विश्वविद्यालय में राज्यस्तरीय शास्त्रीय प्रतियोगिता 2 नवंबर से शुरू

दरभंगा । अबकी बार बिहार एवं झारखंड राज्यों के लिए राज्यस्तरीय शास्त्रीय प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में 2 एवं 03 नवंबर को होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 12:46 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 12:46 AM (IST)
विश्वविद्यालय में राज्यस्तरीय शास्त्रीय प्रतियोगिता 2 नवंबर से शुरू
विश्वविद्यालय में राज्यस्तरीय शास्त्रीय प्रतियोगिता 2 नवंबर से शुरू

दरभंगा । अबकी बार बिहार एवं झारखंड राज्यों के लिए राज्यस्तरीय शास्त्रीय प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में 2 एवं 03 नवंबर को होगा। इस चयन प्रतियोगिता में दोनों राज्यों के संस्कृत कॉलेजों एवं संस्थानों के छात्र भाग ले सकते हैं। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों के साथ विभागाध्यक्षों को निदेशित किया गया है कि वे 28 अक्टूबर तक विषयवार प्रविष्टि प्रपत्र को पूरित कर प्रतिभागियों की सूची छात्र कल्याण अध्यक्ष कार्यालय को जरूर उपलब्ध करा दें।

पीआरओ निशिकांत ने बताया कि दो दिवसीय शास्त्रीय स्पर्धा का आगाज 2 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। मालूम हो कि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 57 वां अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा 3 से 6 जनवरी 2019 तक अगरतला, त्रिपुरा में आयोजित होना है और उसी स्पर्धा में भाग लेने के लिए दोनों राज्यों के प्रतिभागियों का चयन दरबार हॉल में किया जाएगा। डीन प्रो. शिवाकांत झा के अनुसार, प्रतिभागियों एवं उनके साथ आने वाले मार्ग निर्देशक शिक्षकों के यात्रा व्यय व भोजन-आवास की व्यवस्था संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी। विस्तृत विवरणी प्राप्त करने के लिए संस्थान के वेबसाइट को देखा जा सकता है। इसलिए इच्छुक प्रतिभागी जल्द आवेदन करें क्योंकि अब मात्र छह दिन ही शेष रह गए हैं।

chat bot
आपका साथी