धू-धू जली स्कार्पियो, बाल-बाल बचे सवार

दरभंगा। भालपट्टी ओपी क्षेत्र स्थित अदलपुर गांव के फोरलेन एनएच 57 पर गुरुवार को एक स्कार्पियो धू-धू क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 12:02 AM (IST)
धू-धू जली स्कार्पियो, बाल-बाल बचे सवार
धू-धू जली स्कार्पियो, बाल-बाल बचे सवार

दरभंगा। भालपट्टी ओपी क्षेत्र स्थित अदलपुर गांव के फोरलेन एनएच 57 पर गुरुवार को एक स्कार्पियो धू-धू कर जल गई। घटना को देख सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गाड़ी में सवार पांच लोगों ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह से जान बचाने में कामयाब हो गए। लेकिन, कुछ ही पलों में गाड़ी में आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि दूर-दराज से आ रहे वाहनों को रोक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। लेकिन, आग की लपटें को देख कोई नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बावजूद, लोगों ने प्रयास किया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नेहरा ओपी क्षेत्र के नामनगर से बारात में शामिल होकर स्कार्पियो लौट रही थी। स्कार्पियो पर चालक सहित पांच लोग सवार थे। सभी वापस अपने गांव कपड़िया जा रहे थे। इसी बीच अदलपुर गांव के पास गाड़ी से गंध आनी शुरू हो गई। कोई कुछ समझता उससे पहले गाड़ी जलने लगी। चालक ने समझदारी के साथ तेजी से गाड़ी में ब्रेक लगाया और गेट खोल मो. इरफान, मो. आमीर सहित सभी सवार जान बजाकर फरार हो गए। हालांकि, गाड़ी में रखे सारा सामान जलकर कर राख हो गए। ओपी प्रभारी केसी भारती ने बताया कि आग पर काबू तो कर लिया गया। लेकिन, गाड़ी जलकर राख हो गई।

chat bot
आपका साथी