गोमुखासन से शुरू हुआ सर्जना निखार शिविर

दरभंगा। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की ओर से शनिवार को एमआरएम कॉलेज में आयोजित सर्जना निखार शिविर का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jun 2018 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jun 2018 11:39 PM (IST)
गोमुखासन से शुरू हुआ सर्जना निखार शिविर
गोमुखासन से शुरू हुआ सर्जना निखार शिविर

दरभंगा। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की ओर से शनिवार को एमआरएम कॉलेज में आयोजित सर्जना निखार शिविर का श्रीगणेश योगाभ्यास से हुआ। योग के प्रशिक्षक राम विनोद ठाकुर ने सबसे पहले योग के महत्व को बताया। योगाभ्यासी को भोजन किस प्रकार का होना चाहिए इस पर विशेष चर्चा की। कहा योगाभ्यास के समय ढीले वस्त्र होना चाहिए। योगाभ्यास के लिए सुबह का समय सर्वोत्तम होता है। आसनों में आज ब्रजासन, गोमुखासन, ताड़ासन, त्रियक, कटि, चक्रासन का अभ्यास कराया गया। शांति मंत्र के साथ वर्ग का समापन हुआ। वहीं कंप्यूटर के प्रशिक्षक ई. देव ¨सह एवं राजू कुमार ठाकुर ने छात्राओं को कंप्यूटर के बारे में जानकारी दी। जिसमें छात्राओं को कंप्यूटर को ऑफ आउन के बारे विस्तार से जानकारी दी। वही तीसरे वर्ग में ऋचा कुमारी ने मेहंदी के बारे में बताया। चौथे वर्ग का संचालन निशा शरण सिन्हा ने सिलाई कढ़ाई एवं ड्रेस डिजाइ¨नग के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। जिसमें सिलाई क¨टग एवं पेपर पर क¨टग कर के विस्तृत रूप से बताई। पांचवें वर्ग में होटल मैनेजमेंट के बारे में अनिल कुमार झा एवं सुशांत चौधरी ने छात्राओं को होटल मैनेजमेंट की तैयारी के बारे में चर्चा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख शालिनी कुमारी, सह प्रमुख सोनम ¨सह, वर्ग संचालन प्रमुख ऋचा कुमारी, कार्यक्रम संयोजक मधुमाला कुमारी, सह संयोजक कुमारी भार्गवी, कार्यकारी सदस्य मोनिका चौधरी, अनामिका कुमारी, निशा कुमारी, वैष्णवी कुमारी , ऋतु कुमारी, पूजा कुमारी, शिखा मिश्रा, श्रृष्टि कुमारी आदि सक्रिय थीं। संयोजक मधुमाला कुमारी ने बताया कि सर्जना निखार शिविर में छात्राएं उत्साह के साथ वर्ग में आ रही हैं। इन्हें इस शिविर से काफी लाभ होगा।

chat bot
आपका साथी