बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने पर आक्रोश

भाकपा माले कार्यकर्ताओं की एक बैठक सचिव हरिकिशोर राम की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Nov 2017 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 17 Nov 2017 11:38 PM (IST)
बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने पर आक्रोश
बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने पर आक्रोश

दरभंगा। भाकपा माले कार्यकर्ताओं की एक बैठक सचिव हरिकिशोर राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्षेत्र के अहियारी दक्षिणी पंचायत के शत्रुघ्न राम के आवास पर हुई । बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जाले प्रखंड सचिव व स्थानीय पंचायत समिति सदस्य ललन पासवान ने मौजूदा केंद्र व बिहार सरकार को गरीब, मजदूर और किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षति मुआवजा की राशि के लिये गरीब और मजदूर लगातर प्रखंड का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन न तो उनके खाते में पैसे गये और न ही अबतक मकान क्षति का आकलन किया गया। उन्होंने अहियारी दक्षिणी के मुखिया पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की। बैठक को शत्रुघ्न राम, रामउदगार राम, राजू पासवान, रघुवंश राम, उदगार पासवान, उर्मिला देवी, रेखा देवी आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी