छठ घाट का विधायक ने किया उद्घाटन

विधायक सुनील चौधरी ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से हाबीभौआर नवकी पोखरा में छह लाख रुपये की लागत से निर्मित घाट का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 12:19 AM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 12:19 AM (IST)
छठ घाट का विधायक ने किया उद्घाटन
छठ घाट का विधायक ने किया उद्घाटन

दरभंगा। विधायक सुनील चौधरी ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से हाबीभौआर नवकी पोखरा में छह लाख रुपये की लागत से निर्मित घाट का उद्घाटन किया। वहीं बहेड़ा हाईस्कूल के वर्ष 2018-19 के विवरणिका का विमोचन किया। विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं पानी के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। आगामी एक वर्ष के अंदर बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र की प्राय: सभी गांव की सड़कें चकाचक होंगी। अनुमंडलीय अस्पताल में डाक्टरों की कमी को दूर कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मिलकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही डाक्टरों की कमी को दूर कर अस्पताल को संसाधनों से लैस कराया जाएगा। कहा कि आजकल कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फेसबुक पर अनाप

शनाप लिखकर जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के आला पदाधिकारियों को इसकी जांच कराकर कार्रवाई के लिए कहा गया है। आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं समाधान कराने की दिशा में दिन रात सक्रिय हैं। विकास मामले में किसी भी तरह की राजनीति नही होनी चाहिए। पीडित मानवता की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई सेवा नहीं है। उदघाटन समारोह में प्रमुख मनोज मिश्र, अभय कुमार झा मुन्ना, बहेडा हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत यादव, शैलेन्द्र मोहन पासवान, अवधेश झा, राजाराम झा, विधायक प्रतिनिधि आलोक यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी