हायाघाट में लोजपा ने बनाए 25 हजार सदस्य

दरभंगा। लोक जनशक्ति पार्टी बिहार के प्रदेश महासचिव सह हायाघाट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आरके चौधरी ने हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में लोजपा के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर 25200 लोजपा सदस्यों की सूची व विधानसभा अंतर्गत 246 बूथों के बूथ कमेटी की सूची पार्टी के संसदीय बोर्ड को दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 10:01 PM (IST)
हायाघाट में लोजपा ने बनाए 25 हजार सदस्य
हायाघाट में लोजपा ने बनाए 25 हजार सदस्य

दरभंगा। लोक जनशक्ति पार्टी बिहार के प्रदेश महासचिव सह हायाघाट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आरके चौधरी ने हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में लोजपा के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर 25200 लोजपा सदस्यों की सूची व विधानसभा अंतर्गत 246 बूथों के बूथ कमेटी की सूची पार्टी के संसदीय बोर्ड को दे दी है। ताकि, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन हो सके। श्री चौधरी ने बताया कि 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद से पिछले पांच वर्षों में मैंने इस विधानसभा की जनता के सभी सुख-दुख में साथ दिया है। निरंतर जनता के बीच रहने से 32 पंचायतों के लगभग सभी गांवों में एक व्यक्तिगत संबंध बन गया है। यह आगामी चुनाव जीतने के लिए बहुत बड़ा मंत्र साबित होगा। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में लोजपा का संगठन सबसे मजबूत है। इस बार 25 हजार से अधिक सदस्य बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी