नए तटबंधों के निर्माण से दरभंगा, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर की कुल 93 लाख आबादी की होगी सुरक्षा : मंत्री

दरभंगा। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि बिहार में बाढ़ के स्थायी निदान की दिशा में सरका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 01:00 AM (IST)
नए तटबंधों के निर्माण से दरभंगा, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर की कुल 93 लाख आबादी की होगी सुरक्षा : मंत्री
नए तटबंधों के निर्माण से दरभंगा, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर की कुल 93 लाख आबादी की होगी सुरक्षा : मंत्री

दरभंगा। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि बिहार में बाढ़ के स्थायी निदान की दिशा में सरकार ने हर संभव प्रयास किया है। कोसी, कमला, करेह एवं बागमती नदी पर काम चल रहा है। इसमें सबसे अधिक जल संसाधन विभाग ने बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना के फेज 3(बी) और फेज 5(ए) के लिए स्वीकृत किए गए योजना के अनुसार तटबंधों के सु²ढीकरण एवं नए तटबंधों के निर्माण से दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर के कुल 3.36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र तथा 93.13 लाख आबादी को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। वे शनिवार को बिरौल रामनगर चौक स्थित एनडीए कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराकर एवं कानून का राज स्थापित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास का आधार तैयार किया है। बिहार में विकास की गति को और तेज करने के लिए एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने की उन्होंने अपील की। मंत्री ने कहा कि उत्तर बिहार को बाढ़ से निजात दिलाने कि दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। कम समय में विभिन्न योजनाओं पर लगभग ढ़ाई हजार करोड़ रुपये का काम चल रहा है। इन योजनाओं का काम पूरा होने के बाद निश्चित रुप से बाढ़ से मुक्ति मिलेगी। बिहार विकास की ऊंचाइयों को छुएगा। इससे पहले मंत्री ने गौराबौराम विधानसभा के आधारपुर, आसी, भगवती कसरौड़, कन्हैय सहित आधा दर्जन पंचायत में एनडीए प्रत्याशी स्वर्णा सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान किया। इस दौरान लोगों ने जगह जगह उनका स्वागत किया। भगवती कसरौड़ में उन्होंने मां ज्वालामुखी का दर्शन कर लोगों से बात की। कहा कि बिहार को गड्ढे से निकालकर मुख्यमंत्री ने विकास के रास्ते पर ले गए है। राजद पर हमला करते हुए मंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति खुद नौंवी फेल है, वह भला रोजगार की बात कैसे कर सकता है। राजद की ओर से लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी