डीटीओ ने मास्क नहीं पहनने वालों पर दिखाई सख्ती, 30 हजार का काटा चालान

दरभंगा। जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार ने शुक्रवार को मास्क चेकिग अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 12:31 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:08 AM (IST)
डीटीओ ने मास्क नहीं पहनने वालों पर दिखाई सख्ती, 30 हजार का काटा चालान
डीटीओ ने मास्क नहीं पहनने वालों पर दिखाई सख्ती, 30 हजार का काटा चालान

दरभंगा। जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार ने शुक्रवार को मास्क चेकिग अभियान चलाया। मास्क चेकिग अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती दिखाते हुए 15 व्यक्तियों से 30 हजार का चालान काटा। साथ ही लोगों को मास्क पहनकर ही घरों से बाहर निकलने का निर्देश दिया। डीटीओ रवि कुमार ने लहेरियासराय टावर, आयकर चौक, हसन चौक व अन्य जगहों पर मास्क चेकिग अभियान चलाया। गृह विभाग ने मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस सिलसिले में गृह विभाग के आदेश के आलोक में एसएसपी बाबू राम ने सभी पुलिस अधिकारियों को सख्ती से अभियान चलाने का आदेश दिया। गृह विभाग के आदेश के तहत शॉपिग मॉल और दुकानों में कर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं सार्वजनिक वाहन बस, टैक्सी और ऑटो के चालक, कर्मी और यात्रियों को बिना मास्क के यात्रा करने से वर्जित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी