मुख्यमंत्री के हाथों को और मजबूत करने का निर्णय

दरभंगा। जदयू अति पिछडा प्रकोष्ठ की बैठक बेनीपुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष काली

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 11:48 PM (IST)
मुख्यमंत्री के हाथों को और मजबूत करने का निर्णय
मुख्यमंत्री के हाथों को और मजबूत करने का निर्णय

दरभंगा। जदयू अति पिछडा प्रकोष्ठ की बैठक बेनीपुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष काली प्रसाद देव की अध्यक्षता में हुई। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपुल राय ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करें। सूबे की जनता मुख्यमंत्री के कार्यों से काफी खुश हैं। मुख्यमंत्री ने गरीबों को मान सम्मान दिया। जिला महासचिव मिथिलेश राय ने कहा कि दलित , महादलित व अतिपिछडों के उत्थान के लिए जितने कार्य नीतीश कुमार ने किए उतने कार्य किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया। उपाध्यक्ष मनोज सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यों की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। बैठक को जदयू प्रखंड अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा, शैलेन्द्र मोहन पासवान, अमित राय बिट्टू, प्रेम कुमार झा, लक्ष्मण कमती, ललित कुमार देव, योगी सहनी, राजकुमार लाल देव आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी