व्यापार मंडल का ताला तोड़ मतदान केंद्रों का निरीक्षण

लहेरियासराय व्यापार मंडल में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 283 और 284 के भौतिक सत्यापन में पहुंचे पदाधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 12:38 AM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:24 AM (IST)
व्यापार मंडल का ताला तोड़ मतदान केंद्रों का निरीक्षण
व्यापार मंडल का ताला तोड़ मतदान केंद्रों का निरीक्षण

दरभंगा । लहेरियासराय व्यापार मंडल में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 283 और 284 के भौतिक सत्यापन में पहुंचे पदाधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि वर्षों से ताला बंद पड़ा है। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस की तैनाती में दंडाधिकारी ने ताला तुड़वाकर मतदान केंद्रों का जायजा लिया। दंडाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कमरे के अंदर रखे गए सामान का इन्वेंट्री बनाने के लिए पदाधिकारी अशोक कुमार को बुलाया। देर शाम तक इंवेट्री बनाई गई। दंडाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त भवन काफी जर्जर है। मतदान केंद्र के लिए उपयुक्त कोई बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इधर, व्यापार मंडल अध्य्क्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि मुझे अध्यक्ष बने हुए लगभग डेढ़ वर्ष होने को है। लेकिन, मुझे पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष और प्रबंधक ने प्रभार नहीं दिया। इसे लेकर कई बार संबंधित पदाधिकारियों को पत्राचार कर चुका हूं। चुनाव आने के कारण प्रशासन की नींद खुली है। इससे पूर्व बीएलओ ने भी कई रिपोर्ट समर्पित कर चुका है।

chat bot
आपका साथी